Showing posts with label Utttaranchal town: Dehradun. Show all posts
Showing posts with label Utttaranchal town: Dehradun. Show all posts

वोट खराब करने पर जड़ा थप्पड़

डीएवी में गुरुवार को मतदान समाप्त होने से कुछ क्षण पूर्व माहौल में तब तनाव बढ़ गया, जब एक एनएसयूआई कार्यकर्ता पर बैलेट पेपर में स्याही फैलाने का आरोप लगा।

दोपहर 2:45 बजे लॉ विभाग की ओर एक बूथ पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यहां मौजूद एक एनएसयूआई कार्यकर्ता बैलेट पेपर पर छात्रों के किसी अन्य प्रत्याशी के नाम के आगे मुहर लगाते ही हाथ से स्याही फैला रहा है, ताकि वोट रिजेक्ट हो जाए।

पढ़ें, डीएवी में आज पेटियों से निकलेगी जीत

इस दौरान किसी ने आरोपी छात्र को थप्पड़ जड़ दिया तो एनएसयूआई कार्यकर्ता भी विरोध में उतर आए। मौके पर तैनात पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत किया। इसके बाद यहीं एक और बूथ पर छात्रों के बीच हल्की झड़प हुई। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से विवाद बढ़ा नहीं।

‘छुट्टी’ के मूड में नजर आए शिक्षक
छात्रसंघ चुनाव के बावजूद डीएवी कॉलेज के शिक्षकों का रवैया लापरवाह नजर आया। अधिकतर शिक्षक छुट्टी के मूड में दिखे। शिक्षकों की कमी, गैरहाजिरी और सुस्ती की वजह से कॉलेज प्रशासन को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

छात्रसंघ चुनाव में मतगणना सुबह नौ बजे से दो बजे तक होनी थी। इसके लिए शिक्षकों को आठ बजे से बूथों पर ड्यूटी शुरू करनी थी।

पढ़ें, एसजीआरआर लाइव: काफी संख्या में पहुंच रहे छात्र

कई शिक्षक तो तय समय पर आ गए, लेकिन कई गैरहाजिर रहे और कई देरी से पहुंचे। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को ड्यूटी लगाने में खासी परेशानी हुई। माइक पर बार-बार एनाउंसमेंट के बाद शिक्षक बूथों पर पहुंचे। इसके बाद 09:53 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो तीन बजे तक चली।

कॉलेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने अव्यवस्था से इनकार किया। उनका कहना था कि मतगणना के लिए फुलप्रूफ मैनेजमेंट बनाने में देरी हुई। उधर, मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने बेहद शायराना अंदाज में कहा, ‘खामोश रहूं तो मुश्किल है, कुछ बोलो तो शिकायत होती है।’

News Source: www.amarujala.com
-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia,
>

शहीद होने के बाद भी जो गश्त करते हैं भारत-चीन सीमा पर!

मूलरूप से पौड़ी के रहने वाले वीर जवान जसवंत सिंह रावत की दास्तां अब दुनिया देखेगी। महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह ने वर्ष 1962 में हुए युद्ध में अकेले ही चीन की सेना को 72 घंटो तक रोके रखा था।

अरूणाचल में इस जवान को बाबा के नाम से पुकारा जाता है और वहां जसवंत बाबा का मंदिर भी है। अब जल्द ही राइफलमैन जसवंत सिंह की वीरता भरी कहानी सभी बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। दून के थियेटर आर्टिस्ट मिलकर जसवंत सिंह पर फिल्म बना रहे हैं।

पढें, यहां जेल के अंदर से चलती है स्टूडेंट 'पॉलिटिक्स'

दून में परिवार

जवान जसवंत सिंह का परिवार दून के डोभालवाला क्षेत्र में ही रहता है। 91 वर्षीय मां लीला देवी को बेटे की वीरता पर बेहद फख्र महसूस होता है।

मात्र एक साल फौज की नौकरी करने के बाद 19 साल की आयु में भारत-चीन युद्ध में जसवंत सिंह मारे गए। दुश्मनों ने उन पर पीछे से हमला किया और सिर काट कर ले गए।

पढें, आपदा ने इन्हें बना दिया 'करोड़पति'

मरने के बाद भी प्रमोशन
जसवंत देशभर में अकेले ऐसे सैनिक रहे जिन्हें मरने के बाद भी प्रमोशन और सालाना छुट्टियां मिलती रही। राइफलमैन से वो अब मेजर जनरल बन चुके हैं।

भाई विजय सिंह रावत का कहना है कि सुनने में आया था भाई रिटायर हो चुके हैं पर अभी पक्का नहीं पता लग पाया है। विजय ने बताया कि वे लोग मूलरूप से पौड़ी बीरोखाल ब्लॉक के बाड़यू गांव के रहने वाले हैं।

बाबा का मंदिर
शहीद जसवंत ने अरूणाचल में जिस जगह पर चीन की सेना से युद्ध किया। उस जगह का नाम जसवंत गढ़ रख दिया गया है। वहां जसवंत सिंह को बाबा जी कहकर बुलाया जाता है।

पढें, वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार, पार्ट-3

वहां बिना बाबा को याद किए सैनिक राइफल नहीं उठाते। बाबा की याद में वहां एक मंदिर बनाया गया है। लोगों का मानना है कि अब भी बाबा के लिए बनाए गए कमरे में आकर ठहरते हैं क्योंकि सुबह चादर में सिलवट होती है। कमरे में प्रेस कर रखी गई शर्ट भी मैली होती है।

अब बनेगी फिल्म

दून के शहीद पर अब फिल्म बनने जा रही है। एंफीगौरी फिल्म बनाने के बाद अब मुंबई से लौटे अविनाश इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

अविनाश ध्यानी ने बताया कि वे अपने पिता के मुंह से हमेशा से जसवंत सिंह के बहादुरी के किस्से सुनता रहा हूं यही वजह है कि मैंने इस पर फि ल्म बनने की सोची।

फिल्म बनाने की योजना
थियेटर आर्टिस्ट अभिषेक मैंदोला ने बताया कि फिल्म बनाने से पहले अरूणाचल जाकर मंदिर सहित वे सभी जगह देखी जाएगी जहां जसवंत सिंह रहते थे।

पढें, बदरीनाथ धाम रह गया अब केवल पांच किमी दूर

उसके बाद ही स्क्रिप्ट तैयार की जाएगी। इस फिल्म में सहयोग करने वालों में अनुज जोशी, लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी आदि हैं। 

कई बार गश्त करते हुए देखा गया एक व्यक्ति
शहीद जसवंत सिंह के भाई रणवीर सिंह ने बताया कि कई बार चीन और भारत के बॉर्डर पर एक व्यक्ति रात में गश्त करता हुआ दिखाई दिया।

पढें, फर्स्ट टीचरः असली 'फुंसुक वांगडू' से मिलिए

चीन की ओर से ऑब्जेक्शन
जिस पर चीन की ओर से ऑब्जेक्शन भी उठाया गया। जबकि भारत की सेना ने साफ कहा कि उनकी ओर से किसी को वहां नहीं भेजा गया। जबकि लोग मानते हैं कि वो और कोई नहीं मेरा भाई जसवंत ही है। वो आज भी अपनी मां का ख्याल रखता है और मां की रक्षा के लिए हमारे आसपास ही मौजूद रहता है।

नहीं जानते कौन है महावीर चक्र विजेता
देखकर आश्चर्य होता है लेकिन यही सच है। जसवंत सिंह के मोहल्ले में कोई उनके घर का पता नहीं बता पाता। उनके घर के पास ही महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहती हैं।

आइए, बुला रही हैं पहाड़ की हसीन वादियां 

उनका पता बच्चे-बच्चे को मालूम है। लेकिन महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह का पता पूछने पर लोग बगले झांकने लगते हैं। बड़े-बुजुर्ग तक कहते हैं कौन जसवंत सिंह? शहीद की भाभी मधु रावत ने बताया कि मेयर विनोद चमोली कितनी ही बार नजदीकी चौक का नाम शहीद जसवंत सिंह चौक रखने का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। जसवंत को शहीद हुए पूरे पचास साल हो गए लेकिन दून में उनके नाम पर एक सड़क तक नहीं बनाई गई।

News source: www.amarujala.com

-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia,
>

देहरादून में ये हैं 'सितारों' के स्कूल

अमर उजाला, देहरादून | अंतिम अपडेट 4 सितंबर 2013 12:34 PM IST पर

एजूकेशन ‌हब के रूप में दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने वाले देहरादून के स्कूल देश के अव्वल स्कूलों की लिस्ट में शामिल हैं। फिर चाहे वो वेल्हम गर्ल्स स्कूल हो या फिर दून स्कूल। यहां के हर स्कूल की अपनी विशेषता है।

वेल्हम गर्ल्स, वेल्हम ब्वॉयज, दून स्कूल, एशियन स्कूल, सेंट जोसेफ, दून कैंब्रिज स्कूल, कैंब्रियन हॉल, कसिगा, ब्राइटलैंड ये ऐसे स्कूल हैं जो अपनी बेहतर एजूकेशन के लिए खासे प्रसिद्घ हैं।

इन स्कूलों की खासियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां कई प्रसिद्व अभिनेता, अभिनेत्री, राजनेता व खिला़ड़ियों ने शिक्षा प्राप्त की है।

करीना कपूर की स्कूलिंग देहरादून में
बॉलीवुड के मुख्य अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करीना कपूर की स्कूलिंग देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हुई है। यही नहीं सोनाली बेंद्रे ने भी इसी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है।

वर्तमान में लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार भी वेल्हम गर्ल्स की छात्रा रह चुकी हैं। अंबिका सोनी भी वेल्हम में पढ़ाई कर चुकी हैं।

'मैं हू ना' फिल्‍म के अभिनेता जायद खान की स्कूलिंग वेल्हम ब्वॉयज स्कूल से हुई है। मशहूर क्रिकेटर और सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने भी इसी स्कूल में पढ़ाई की है। देश के कैबिनेट मिनिस्टर मणि शंकर अय्यर ने भी वेल्हम ब्वॉयज से ही शिक्षा प्राप्त की है।

अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की स्कूलिंग भी देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई है। राजनेता अरुण जेटली और अभिनेता कबीर बेदी ने दून स्कूल से एजूकेशन ली है।

इंटरनेश्‍ानल एग्जामिनेशन बोर्ड
इसके साथ ही देहरादून का कसिगा स्कूल भी अपनी शिक्षा प्रणाली के ‌लिए काफी प्रसिद्घ है। यहां सीबीएसई के साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज इंटरनेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड पर आधारित शिक्षा दी जाती है। यह पैटर्न पूरी तरह इंटरनेशनल बोर्ड पर आधारित है। 

वेल्हम गर्ल्स स्कूल
फैकल्टी - 81
छात्राएं - 600
पता - नं. 12 सर्कुलर रोड, 
डालनवाना, देहरादून 248001
फोन नं - 0135-2657223, 2659690, 2657378, 6670100
ईमेल - mainschool@welhamgirls.com
wgs_admissions@welhamgirls.com 

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल
फैकल्टी - 60
छात्र - 550
पता - 5, सर्कुलर रोड, 
डालनवाना, देहरादून 248001
फोन नं - 91-135-2657120, 2652935

कसिगा स्कूल
पता - पुरकुल गांव
मसूरी हाईवे, देहरादून 248 009
ईमेल - info@kasigaschool.com
फोन नं.- 00911353205240,45,
00901353090100

Source: www.amarujala.com
-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia,
>

'कच्छा बनियान पहनने पर दर्ज होगा मुकदमा'

संभलकर, देहरादून में घर के बाहर कच्छा बनियान पहन कर आना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है।

कच्छा बनियानधारी बदमाशों के आने की लगातार अफवाहों के बीच पुलिस ने लोगों से रात को कच्छा-बनियान पहनकर गश्त न करने की सलाह दी है। 14 गांवों में चले फ्लैग मार्च के बाद पुलिस का मानना है कि गश्त के नाम पर निकलने वाले लोग ही सबसे ज्यादा अफवाह फैला रहे हैं।

पढ़े, बदमाश ने एसएसपी व मंत्री को 'दौड़ाया'

अधिकारियों ने ऐसा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। मंत्री दिनेश अग्रवाल और एसएसपी केवल खुराना के नेतृत्व में मंगलवार रात 10:30 बजे शुरू हुआ फ्लैग मार्च बुधवार सुबह पांच बजे खत्म हुआ। इस दौरान कई गांवों में गश्त करने वाले लोग कच्छा बनियान में नजर आए।

पुलिस ने पूछा तो लोगों ने इसकी वजह गर्म मौसम को बताया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के बयान लिए। अधिकतर लोगों का कहना था कि गश्त के दौरान उन्होंने काफी दूरी पर कुछ लोगों को लाठी-डंडे लिए जाते देखा। बयान की जांच में पता चला कि दरअसल, गश्त करने वाले ग्रामीणों की टोलियां ही एक दूसरे को देख रही हैं।

सभी लोगों के कच्छा बनियान पहने होने की वजह से लोग दूसरी टोली को बदमाश समझ रहे है। इसके बाद अफवाहें फैल रही हैं। एसएसपी केवल खुराना ने कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महिलाएं भी कर रहीं गश्त
मंगलवार रात नेहरूग्राम पहुंची पुलिस को वहां महिलाएं हाथ में डंडे लिए गश्त करती दिखीं। महिलाओं ने बताया कि बदमाशों के आने की सूचना ने उनका चैन छीन लिया है। देर रात घर लौटने वाले लोग परेशान हैं।

ट्यूशन जाने वाले बच्चे भी मुश्किल में हैं। एसएसपी ने महिलाओं को बहुत समझाया कि यह सिर्फ अफवाह है। लेकिन वे नहीं मानीं तो एसएसपी ने उनकी सुरक्षा के लिए दो गनर नियुक्त कर दिए।

जारी रही पुलिस की परेड
बुधवार रात को भी पुलिस, पीएसी और क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने अफवाहों से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बुधवार को एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस मंगलवार को छूट गए क्षेत्रों में निकली।

कई थानों की फोर्स गांवों में हूटर बजाते हुए निकली तो लोग घरों से निकल आए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को यह कहते हुए जागरूक किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान कई जगह डंडे और रॉड लिए युवक गश्त करते दिखे।

कई जगह देर रात तक घूमते शराबी भी मिले, उन्हें सख्त नसीहत के बाद जाने दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस आगे भी कांबिंग और जागरूकता अभियान चलाएगी।

News source: www.amarujala.com

-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia,
>

यूटीयू में अटकी बैक पेपर परीक्षा

उत्तराखंड तकनीकी विवि 21 दिन से बिना कुलपति संचालित हो रहा है। कुलपति प्रो. डीएस चौहान ने सात अगस्त को इस्तीफा दे दिया था।

उनके जाने के बाद शासन ने अभी तक कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति नहीं की है। इससे विवि की परीक्षाएं और अन्य सभी काम अटक गए हैं।

छह अगस्त से प्रस्तावित बीटेक प्रथम वर्ष की विशेष बैक परीक्षा कुलपति के इस्तीफे के कारण टल गई थी। अब कुलपति न होने की वजह से नई तिथि घोषित नहीं हो पाई है।

बीटेक द्वितीय और तृतीय वर्ष की विशेष बैक परीक्षा सितंबर में होनी है, लेकिन तिथि अभी तक घोषित नहीं हुई। इस देरी की वजह से दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं पर भी संकट मंडराने लगा है। 

बीएड का बुरा हाल
यूटीयू से संबद्ध 26 बीएड कॉलेजों में दाखिला लेने वाले दो हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य भी कुलपति की कुर्सी खाली होने से संकट में है। इनमें से करीब 500 छात्रों के दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर हुए थे जबकि करीब 1500 छात्रों को कॉलेजों ने सीधे दाखिला दे दिया था।

इन छात्रों के एडमीशन की वैद्यता संबंधी पत्र कई बार शासन को भेजा जा चुका है लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं आया। नतीजतन 1500 के साथ ही 500 छात्रों की परीक्षाएं भी अटकी हुई हैं।

गोपेश्वर कॉलेज भी अटका
गोपेश्वर के उत्तराखंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बिल्डिंग का काम शुरू होने के साथ ही काउंसिलिंग से करीब 225 सीटें भरी जा चुकी हैं। पिछले 21 दिनों से बजट अलॉट न होने के कारण निर्माण कार्य अटका गया है, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अक्टूबर से इस कॉलेज में सत्र की शुरुआत होनी थी।

News source: 
www.amarujala.com
-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia,
>

मनरेगा कर्मी और पुलिस के बीच हुआ घमासान

अपनी मांगों के समर्थन में देहरादून ‌स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कूच कर रहे मनरेगा कर्मचारियों को पुलिस ने धरना स्थल के बाहर ही रोक लिया।

इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया। शाम को सभी को निजी मुचलके में रिहा कर दिया गया। 

पिछले कई दिनों से लगभग दो सौ से ज्यादा मनरेगा कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार दोपहर आंदोलनकारियों का सीएम आवास कूच प्रस्तावित था। लेकिन जुलूस शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया।

पुलिस ने कर्मचारियों को आगे बढ़ने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने तीन महिला और 108 पुरुष आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया और सुद्धोवाला जेल में भेज दिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके में छोड़ दिया गया।

News source: www.amarujala.com
-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia,
>

राष्ट्रपति की दून यात्रा

जागरण संवाददाता, देहरादून: राष्ट्रपति की दून यात्रा से अब शहरवासियों को मामूली राहत मिली है, लेकिन फिर भी लोगों को फजीहत का सामना करना होगा। रविवार को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रूट प्लान में फेरबदल किया गया है। 24 घंटे में तीसरी बार ट्रैफिक प्लान में फेरबदल किया है। नए प्लान के मुताबिक, राष्ट्रपति अब जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से सीधा भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से विधौली स्थित पेट्रोलियम विवि पहुंचेंगे। पेट्रोलियम विवि में समारोह की समाप्ति के बाद वे वापस आइएमए पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट हवाई अड्डे जाएंगे। इसके बाद वे जौलीग्रांट से सड़क मार्ग से आइआइपी पहुंचेंगे। आइआइपी में कार्यक्रम के बाद वे सड़क मार्ग से जौलीग्रांट जाएंगे। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार अब राष्ट्रपति की फ्लीट शहर के अंदर से होकर नहीं गुजरेगी।
पुलिस प्रशासन ने की मॉक ड्रिल
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के दून दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान जिलाधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम एवं एसएसपी केवल खुराना ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पेट्रालियम विवि सहित अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया गया है। रविवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने चौराहों व बैरियरों से गुजरने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की। उधर, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रपति के काफिले के लिए तीन फ्लीट तैयार की हैं। इनमें से दो को वैकल्पिक व्यवस्था में रखा गया है।
आइएमए पर मुहर
पेट्रोलियम विवि के अंदर व बाहर एमआइ-17 हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाने के कारण ही प्रशासन को रूट प्लान में बदलाव करना पड़ा। इसके लिए बीते रोज ही प्रशासन व पुलिस अफसरों ने आइएमए पहुंचकर सैन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि अब राष्ट्रपति सेना के हेलीकॉप्टर से आइएमए में ही उतरेंगे।
यह है रूट प्लान
11 बजे से 12:30 बजे तक
-बल्लूपुर, बल्लीवाला, पंडितवाड़ी से आइएमए की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा
-आइएसबीटी से विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन नयागांव होते हुए झाझरा से विकासनगर जाएंगे
-विकासनगर से विधौली आने वाले वाहन झाझरा होते हुए आइएसबीटी जाएंगे
दो बजे से साढ़े तीन बजे तक
-विकासनगर की ओर से विधौली की ओर आने वाले वाहनों को झाझरा होते हुए आइएसबीटी भेजा जाएगा
-बल्लूपुर, बल्लीवाला, पंडितवाड़ी से आइएमए की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक
-रानीपोखरी से जौलीग्रांट हवाई अड्डे की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा
-हरिद्वार से देहरादून की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म से ऋषिकेश की ओर भेजा जाएगा।
-दूधली मार्ग से डोईवाला की ओर आने वाले वाहनों को डोईवाला से पहले ही रोक लिया जाएगा।
-जोगीवाला, हर्रावाला, लच्छीवाला, डोईवाला, भानियावाला मार्ग उक्त समयावधि में बाधित रहेगा।

News Source: www.jagran.com

-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia,
>

Random Pics of Dehradun and Surroundings

These pics are clicked in Dehradun and surroundings. Dehradun is as always looks beautiful.

-----------------------------------------------------
 Uttaranchal villages, Uttarakhand villages, villages of uttarakhand, utarakhand pictures, uttarakhand wallpapers, uttarakhand temples, beautiful Uttarakhand, tourist places in Uttarakhand, tourist places in Uttaranchal, temples of uttarakhand, towns of uttaranchal, famous places in uttarakhand, famous places in Uttaranchal, towns of uttarakhand, uttarakhand villages, uttarakhand towns, uttarakhand wallpapers, uttarakhand pictures, uttarakhand tourism, pauri garhwal, uttarakhand, garhwal, pauri garhwal villages, pauri garhwal towns, bazars of pauri garhwal, pauri garhwal roadways, pauri garhwal roadways, uttarakhand wikimapia, Dehradun pics, Dehradun wallpapers, Dehradun info, Dehradun, uttaranchal
>

Nainital in pics - 30 stunning pics